Purnia News: चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, पूर्णिया सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पूर्णिया: Purnia News सदर थाना पुलिस द्वारा रामबाग सिटी रोड स्थित MIT के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा गया, जो जांच देख भागने का प्रयास कर रहा था। सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम सौरभ कुमार (उम्र 26 वर्ष), पिता – विद्यानंद साह, निवासी – ड्राइवर टोला, रामबाग, थाना – सदर, जिला – पूर्णिया बताया। वैध कागजात की मांग पर युवक द्वारा कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया और पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया।

आगे उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। कुल दो चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त करते हुए सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरी कार्रवाई में पु०अ०नि० कृष्णदेव यादव, स०अ०नि० सजमुल हसन, गृह रक्षक सुशील कुमार विश्वास एवं सुभाष साह की भूमिका सराहनीय रही। पूर्णिया पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव सतर्क और जनसेवा में तत्पर है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon