नशा मुक्ति के समर्थन में पूर्णिया पुलिस की प्रभात फेरी, ‘ऑपरेशन प्रहार 2025’ का शुभारंभ

पूर्णिया:International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking’ के अवसर पर पूर्णिया पुलिस द्वारा Anti-Drug Awareness Week की शुरुआत की जा रही है। इस क्रम में 23 जून 2025 को ‘ऑपरेशन प्रहार 2025’ के तहत प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य नशा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है। प्रभात फेरी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्रातः 06:00 बजे पुलिस कार्यालय, पूर्णिया से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा, और इसका समापन रंगभूमि मैदान में किया जाएगा। इस आयोजन में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

प्रभात फेरी का रूट:
पुलिस कार्यालय पूर्णिया (प्रारंभ) → बस स्टैंड → पॉलिटेक्निक चौक → थाना लाइन बाजार → डाक बंगला चौक → उर्स लाइन → कन्वेंट → रजनी चौक → सहायक खजांची → रंगभूमि मैदान (समापन)

पूर्णिया पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्पित है और जनसहभागिता से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon