पूर्णिया की बेटियों ने अस्मिता ताइक्वांडो लीग 2025 में लहराया परचम, टिया झा को गोल्ड मेडल

पूर्णिया: ताइक्वांडो के क्षेत्र में पूर्णिया की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अस्मिता ताइक्वांडो चैंपियनशिप लिग 2025, पटना में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूर्णिया की तीन सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया।इस प्रतियोगिता में टिया झा, पुत्री श्री रामानंद झा ने गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे जिले का मान भी बढ़ाया।

इस सफलता के पीछे ताइक्वांडो एसोसिएशन पूर्णिया के सेक्रेटरी संतोष कुमार चौहान और ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल मधुबनी के डायरेक्टर अनिकेत कुमार सिंह का मार्गदर्शन और अथक प्रयास महत्वपूर्ण रहा। स्थानीय खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी और इसे पूर्णिया में बालिकाओं के खेल विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon