Durga Puja 2025: दक्षिण भारतीय शैली में निर्माणाधीन पूर्णिया का “श्रीधाम मंदिर” बना दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी का केंद्र

पूर्णिया: Durga Puja 2025 पूर्णिया सिटी में स्थित “श्रीधाम मंदिर” इस बार की दुर्गा पूजा का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां भव्यता, आस्था और संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारतीय मंदिरों की तर्ज पर निर्माणाधीन यह मंदिर न सिर्फ अपनी वास्तुकला के लिए चर्चा में है, बल्कि इस वर्ष की दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी को लेकर भी लोगों की विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के सैकड़ों समर्पित सदस्य लगातार मंदिर के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य में जुटे हैं, जिनकी मेहनत से यह धार्मिक स्थल दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Durga Puja 2025

इस बार श्रीधाम परिसर को भव्य सनातनी सजावट से सजाया गया है, जो परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करता है। मंदिर गेट का दृश्य बेहद आकर्षक बनाया गया है, जिसमें रंग-बिरंगी लाइटें, पारंपरिक तोरण और धार्मिक प्रतीकों की सजावट इसे और भी पवित्र आभा प्रदान कर रही है। मंदिर के दोनों सीढ़ियों से ऊपर तक का मार्ग फूलों, दीयों और रंगोलियों से सुसज्जित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्यता और भक्ति का अद्भुत अनुभव हो रहा है। पूरे परिसर में एक उत्सव जैसा माहौल है, जहां भक्तगण देवी दुर्गा के स्वागत में तन-मन से जुटे हुए हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon