Bihar Election 2025: अमौर में राहुल गांधी की सभा — अब्दुल जलील मस्तान के समर्थन में बोले, “नफरत नहीं, मोहब्बत से बनेगा बिहार”

पूर्णिया: Bihar Election 2025 कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अमौर विधानसभा क्षेत्र के सिसाबाड़ी बैसा में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला और कहा कि “बिहार की जनता नफरत नहीं, मोहब्बत चाहती है — यही हमारी लड़ाई है।”

राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है — “एक तरफ आरएसएस और बीजेपी हैं, जो लोगों को धर्म, जाति और भाषा के आधार पर बांटना चाहते हैं, और दूसरी तरफ हम हैं, जो सबको जोड़ने की राजनीति करते हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि ‘नफरत के बाज़ार में प्यार की दुकान खोली जाए।’ राहुल ने कहा कि बिहार के लोग मेहनती हैं, लेकिन सरकार ने युवाओं को बेरोजगार बना दिया है। “

अगर रोजगार देना है तो स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलनी होंगी। हम ऐसा बिहार बनाना चाहते हैं जहां फोन पर ‘मेड इन बिहार’ लिखा हो।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों, मजदूरों और नौजवानों के लिए विशेष पैकेज लाया जाएगा। सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और राहुल गांधी के भाषण के दौरान “भारत जोड़ो” और “अबकी बार महागठबंधन सरकार” के नारे गूंजते रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon