विद्या विहार में रमेश चन्द्र मिश्र स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खेल और अनुशासन का संगम बना आकर्षण का केंद्र

पूर्णिया: पूर्णिया स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय परिसर के रमेश–विजयलक्ष्मी स्मृति स्टेडियम में बुधवार को स्वर्गीय रमेश चन्द्र मिश्र स्मृति विद्यालय स्तरीय टी–20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 (द्वितीय सत्र) का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें खेल और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्या विहार क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें विद्या विहार प्रौद्योगिकी संस्थान, विद्या विहार आवासीय विद्यालय, विद्या विहार करियर प्लस और ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स, पूर्णिया सहयोगी संस्थाओं के रूप में शामिल हैं। इसका उद्देश्य न केवल छात्रों को खेल के माध्यम से मंच प्रदान करना है, बल्कि उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर भी देना है।

मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री डेज़ी रानी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, पूर्णिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर आर. के. पॉल, निदेशक, विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने की। विशिष्ट अतिथियों में इंजीनियर राजेश चन्द्र मिश्र, सचिव, विद्या विहार आवासीय विद्यालय; इंजीनियर ब्रजेश चन्द्र मिश्र, प्रबंध निदेशक, ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स; इंजीनियर प्रशांत शंकर, निदेशक, विद्या विहार करियर प्लस; डॉक्टर सुजीत कुमार, प्राचार्य, विद्या विहार प्रौद्योगिकी संस्थान; और श्री शिवकुमार पाण्डेय, उपमहाप्रबंधक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत और स्वर्गीय रमेश चन्द्र मिश्र जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री डेज़ी रानी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करती हैं और विद्या विहार जैसी संस्थाएँ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

निदेशक आर. के. पॉल ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय रमेश चन्द्र मिश्र जी के आदर्शों और उनके जीवन दर्शन को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। इंजीनियर ब्रजेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और आत्मबल का प्रतीक है, जबकि प्राचार्य डॉक्टर सुजीत कुमार ने विद्यालय में शिक्षा, खेल और संस्कृति के समन्वय को आदर्श बताया। उद्घाटन मैच सहारा एडवांस्ड वर्ल्ड विद्यालय और जीनियस पब्लिक विद्यालय, पूर्णिया के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक अंदाज का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता अंडर–17 आयु वर्ग के छात्रों के लिए टेनिस बॉल टी–10 प्रारूप में प्रारंभ होगी और क्वार्टर फाइनल से टी–20 प्रारूप में खेला जाएगा। कुल 40 विद्यालय इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और फाइनल मुकाबला 23 नवम्बर को खेला जाएगा। विजेता टीम को 60,000 रुपये, उपविजेता को 40,000 रुपये और सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 15,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

मैन ऑफ द सीरीज़ को पूर्ण क्रिकेट किट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी विजेताओं को कप, पदक, प्रमाणपत्र और टी–शर्ट भी प्रदान किए जाएंगे। सभी मैचों का सीधा प्रसारण विद्या विहार समूह और ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स – फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर किया जा रहा है, जिससे पूरे बिहार के खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता का आनंद ले सकें। विद्या विहार समूह ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने का प्रयास है। सचिव इंजीनियर राजेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों से लैस करना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon