विधायक खेमका से मोहल्ला वासियों की गुहार: सड़क, नाला, बिजली, जल और स्वास्थ्य केंद्र की मांग, अप्रैल तक रोड बनाने का आश्वासन

PURNIA NEWS : पूर्णिया सदर के वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला वासियों ने 19 दिसंबर को विधायक विजय कुमार खेमका से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और विकास कार्यों की मांग की। निवेदन में सड़क की सफाई और नाला व्यवस्था (कोकन राय के घर से फुटबॉल फिल्ड तक), बिजली पोल पर स्ट्रीट लाइट और फाइबर तार, हर घर नल का जल योजना, प्राथमिक उपचार केंद्र, प्रधानमंत्री स्वच्छता योजना के तहत घर-घर कचरा गाड़ी और मुख्य मार्ग चौड़ीकरण जैसे मुद्दे उठाए गए।

निवेदन देने वालों में टुन्नाजी, उमाकांत झा, शिशिर कुमार, आशीष कुमार दास, सुदीप कुमार सुहा, प्रदीप कुमार साह, ओमलाल शर्मा, कृष्णदेव, आनंद चंद, समन प्रमार देव, प्रवीण कुमार, सुबोध मिश्रा, जितेंद्र बेसरा, रवि कांत ठा., आशुतोष ठाकुर, दीपक केर,  विकास कुमार, मनीष जी, दिलीप सिंह, भगवान झा, आलोक ठाकुर, आदित्य सिंह, रेशमी कुमारी, संतोष कुमार, कंचन ठाकुर, नीतू सिंह सहित दर्जनों मोहल्ला वासी शामिल थे। विधायक खेमका ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं और आश्वासन दिया कि अप्रैल तक रोड बनवा दी जाएगी तथा रोजगार योजना में जिस महिला को 10,000 रुपये नहीं मिले हैं, उन्हें भी जल्द पैसा दिलवाया जाएगा। इस मुलाकात से मोहल्ला वासियों में विकास की उम्मीद जगी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon