अतिक्रमण से विस्थापित फुटकर दुकानदारों ने कार्यपालक पदाधिकारी से दुकान देने को लगायी गुहार

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : अतिक्रमण से विस्थापित फुटकर दुकानदारों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से दुकान आवंटन करने को लेकर गुहार लगायी है । इसको लेकर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने पार्षद अध्यक्ष को 18 दिसंबर को होनेवाली नगर पंचायत की बैठक में इस प्रस्ताव को लेने को लेकर पत्र लिखा है । मंगलवार को मुख्यालय से अतिक्रमण हटाने से लगभग एक सौ दुकानदार विस्थापित हुए हैं, उनके सामने जीविकोपार्जन के लिए बडी समस्या आन खडी हो गई है । ये सभी दुकानदार एसएच 65 के दोनों ओर अपनी छोटी-छोटी फुटकर दुकानों को लगाकर अपनी जीविका चलाते थे ।

इसबार विस्थापित होने के बाद उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर सडक के किनारे 35 फीट जमीन छोडकर वेंडिंग जोन बनाने की मांग की है । फुटकर दुकानदार श्रीनिवास साह, अक्षय कुमार, नवरतन कुमार, विवेक मेहता आदि सैकडो दुकानदारों ने लिखित आवेदन देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटने से वेसभी दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं तथा दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं । इस परिस्थिति में उनके लिए वेंडिंग जोन के साथ-साथ सडक के किनारे 35 फीट जमीन छोडकर छोटे-छोटे दुकान बनवाकर उन्हें आवंटित किया जाए, ताकि उनकी बेरोजगारी दूर हो सके । इधर कार्यपालक पदाधिकारी ने पार्षद अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए 18 दिसंबर को होनेवाली नगर पंचायत की बैठक में इनके प्रस्ताव को लेने के लिए अग्रेतर कार्रवाही करने की बात कही है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon