अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): अररिया जिले में राजस्व महाअभियान शुरू, 20 सितंबर तक चलेगा घर घर जाकर जमाबंदी की प्रति और आवेदन पपत्र उपलब्ध करा रही टीम. वही,आपको किसी भी प्रकार के सुधार के लिए दफ्तरों का चक्कर ना लगाना पड़े -जमीन के कागजात में गड़बड़ी की शिकायत को दूर करने के लिए जिले में राजस्व महाअभियान की शुरुआत कर दी गई है। 16 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा। इसमें जमाबंदियों को अपडेट किया जा रहा है। इस महाअभियान के दौरान निम्नलिखित कार्य विशेष प्राथमिकता से किए जाएंगे :-
1. ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)
2. उत्तराधिकार नामांतरण
3. बंटवारा नामांतरण
4. छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना

वही, जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान हेतु नज़दीकी अंचल/राजस्व कार्यालय से संपर्क करें और अभियान का लाभ उठाएँ। वही, इस अभियान को सफल बनाने के लिए आज 16 अगस्त को निदेशक भू अर्जन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत नरपतगंज अंचल के खैरा मौजा का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें अपर समाहर्ता, अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज, भूमि सुधार ऑफ समाहर्ता, फारबिसगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नरपतगंज , अंचल अधिकारी, नरपतगंज उपस्थित रहे। उन्होंने अपने कर कमलों से कुछ लाभुकों को जमाबंदी पंजी की प्रति एवं प्रपत्र दिया तथा उनसे इस कार्य में सहभागिता का अनुरोध किया। सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्राप्त आवेदन का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन को विश्वास है कि सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान जिले में सुव्यवस्थित राजस्व प्रशासन और जनहितकारी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।



