पूर्णिया: Purnia News अपर समाहर्ता एवं लोक शिकायत निवारण-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी आर.टी.पी.एस की अध्यक्षता में सोमवार को सभी आईटी सहायकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित सभी आईटी सहायकों को निर्देशित किया गया कि लोकसेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को समय पर निष्पादित करने हेतु जैसे ही आवेदन प्राप्त हो, उसे तत्क्षण संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही, अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया तभी पूरी की जाए जब संबंधित पदाधिकारी से जांच प्रतिवेदन प्राप्त हो, ताकि कार्यवाही में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। यह बैठक आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन और शिकायत समाधान में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



