फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

पूर्णिया: जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्ता, अनुमंडल व प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, वसुधा केंद्र के जिला समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी जुड़े हुए थे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विकास मित्र, पंचायत सचिव, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक, सर्वे अमीन और वसुधा केंद्र के कर्मियों को भी फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लगाया जाए। जिला कृषि पदाधिकारी को संबंधित विभागीय कर्मियों का FR ID बनाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जीविका के सहयोग से अधिक से अधिक किसानों को कैंपों तक लाने पर भी जोर दिया गया।

समीक्षा में बताया गया कि अब तक जिले में 2,45,498 किसानों की e-KYC और 1,57,776 किसान आईडी बनाई जा चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 2,24,630 लाभार्थियों में से 91,362 किसानों की Farmer ID बन चुकी है, जो कुल का लगभग 40 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के साथ पूर्णिया जिला राज्य रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon