भवानीपुर में सड़क हादसा: बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन चालक से मौत

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत में छप्पन मोड़ के पास एसएच-65 किनारे एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान छप्पन मोड़ निवासी अर्जुन मंडल की पत्नी बुचो देवी के रूप में हुई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवानीपुर पहुँचाया, जहां डॉ. स्नेहलता ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन परिजन जब उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान सीएचसी में ही बुचो देवी की मौत हो गई। मृत्य की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान जदयू जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल और अन्य स्थानीय नेता अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। अवर निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी है, जबकि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon