Purnia News: तीनटंगा हाई स्कूल के पास सड़क क्षतिग्रस्त, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विशेष रूप से तीनटंगा मोड से गदीघाट को जोड़ने वाली सड़क तीनटंगा हाई स्कूल के पास पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवाजाही में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं छोटी मंडल और गोपाल गुप्ता ने बताया कि यह समस्या हर साल बरसात में दोहराई जाती है, क्योंकि यहां लगी छोटी पुलिया वर्षा के पानी को संभाल नहीं पाती, जिसके कारण सड़क टूट जाती है।

उन्होंने विधायक शंकर सिंह से तत्काल मरम्मत की गुहार लगाई, जिस पर विधायक ने इंजीनियरों की टीम मौके पर भेजकर निरीक्षण करवाया। विधायक ने आश्वासन दिया है कि सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द की जाएगी और साथ ही ग्रामीणों की मांग पर यहां एक बड़ी पुलिया का निर्माण भी प्रस्तावित है ताकि भविष्य में इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon