Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

रूपौली में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, योजनाओं का लाभ पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

By अंग इंडिया न्यूज़
January 21, 2026 2 Min Read
0

संवाददाता अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन बुधवार को बनमनखी प्रखंड अंतर्गत रूपौली दक्षिणी वार्ड संख्या–8 में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा रहा। ग्रामीणों ने अनुशासित तरीके से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 34 स्टालों पर जाकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान आपदा में मृत चार परिवारों के परिजनों एवं आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं, आठ भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा दिया गया, जिससे उनके चेहरों पर हर्ष और संतोष स्पष्ट झलक रहा था।

निबंधन सह परामर्श केंद्र पूर्णिया से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले पांच विद्यार्थियों को कौशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा छह वृद्धजनों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मा दिया गया। आईसीडीएस विभाग की ओर से एक गर्भवती महिला की गोद भराई तथा एक बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया गया।

मनरेगा योजना के अंतर्गत 32 श्रमिकों को जॉब कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अपने संबोधन में ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से प्रशासन और आम जनता के बीच आपसी विश्वास एवं संवाद को नई मजबूती मिली। उपस्थित जनसमूह ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख एवं विभिन्न पंचायतों के मुखियागण ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिला प्रशासन स्वयं गांव आकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करेगा। इससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (आपदा), निदेशक डीआरडीए सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख एवं विभिन्न पंचायतों के माननीय मुखिया गण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
rupouli-green-potato-crop-loss-farmers-demand-compensation
Previous

आलू की फसल किसानों के लिए बनी नासूर, व्यापारी खरीदने से कतरा रहे

sarsi-police-station-shanti-samiti-meeting-saraswati-puja-republic-day
Next

सरसी थाना में सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.