सहारा वृद्धाश्रम पूर्णिया में आपदा सुरक्षा मॉकड्रिल, बुजुर्गों को दिया गया प्रशिक्षण

पूर्णिया: पॉलिटेक्निक चौक स्थित सहारा वृद्धाश्रम में शुक्रवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय क्षमतावर्द्धन एवं आपदा सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित की गई। जिला प्रशासन, अग्निशमन सेवा और राज्य आपदा मोचन बल के सहयोग से हुए कार्यक्रम में लगभग 70 बुजुर्गों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर एसडीआरएफ बायसी के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साह के नेतृत्व में प्रशिक्षकों ने भूकंप, आग, शीतलहर और लू से बचाव का प्रशिक्षण दिया। अग्निशमन सेवा ने उपकरणों की जांच कर आग से सुरक्षा की जानकारी दी। वृद्धाश्रम अधीक्षिका ममता सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल में 45 सक्षम बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्राधिकरण के नोडल पदाधिकारी संदीप कमल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon