पूर्णिया : आनन्द यादुका/ पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को भवानीपुर पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । जबकि इस कांड का एक आरोपी भागने में सफल रहा । गिरफ्तार आरोपी भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के सिंघियान सुंदर निवासी मनोज मंडल का पुत्र प्रभात कुमार है । पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल भी जप्त किया है । वहीं इस कांड के फरार आरोपी झुल्लु कुमार के घर से पुलिस ने 33 हजार 700 रुपया नगद बरामद कर लिया है । भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बिरुद्ध लुधियाना में कांड संख्या 13/26 दर्ज है और इस घटना की मॉनिटरिंग पंजाब पुलिस के आईजी स्वयं कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के द्वारा एक बड़े अधिकारी के साथ साईबर क्राइम की घटना को अंजाम दिया गया है । इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर पंजाब पुलिस लगातार भवानीपुर पुलिस के संपर्क में बना हुआ था । जिसके बाद शुक्रवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अवर निरीक्षक विकास कुमार के साथ पंजाब पुलिस ने सिंघियान में छापेमारी कर इस चर्चित कांड के मुख्य आरोपी प्रभात कुमार को गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लुधियाना लेकर चला गया है । Post navigationजिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन भवानीपुर नगर पंचायत के माधवनगर कुड़िया टोला में एक हजार लीटर कच्चा शराब को किया गया नष्ट