SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार के ग्रामीण अर्थतंत्र और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया।बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड, पटना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा दोपहर 12:30 बजे किया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे ।इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने “बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड, पटना” के खाते में 105 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया । यह राशि राज्यभर की जीविका दीदियों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने और वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत आधार बनेगी ।जिला स्तर पर हुआ भव्य आयोजन।सहरसा जिले में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रेक्षागृह, सहरसा में जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर 600 से अधिक जीविका दीदियों के साथ-साथ बिहार विधान सभा के सदस्य डॉ. आलोक रंजन,उप विकास आयुक्त, जिला परियोजना प्रबंधक-जीविका, जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए ।प्रखंड और संकुल स्तर पर सहभागिता,सिर्फ जिला स्तर ही नहीं, बल्कि प्रखंड स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 400 से अधिक जीविका दीदियाँ, जन प्रतिनिधिगण, प्रखंड स्तरीय अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी सम्मिलित हुए । इसके अतिरिक्त 29 संकुल स्तरीय संघ स्तर पर भी प्रति संकूल 6 विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ प्रत्येक स्थल पर 200 से अधिक जीविका दीदियों ने भागीदारी निभाई ।
आज जिले भर में कुल 185 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें 40,000 से अधिक जीविका दीदियाँ और पुरुष सदस्य शामिल हुए । सभी ने बड़े ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के संदेशों को सुना और उनके विचारों को आत्मसात किया ।डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित नई पहल, बिहार सरकार द्वारा इस सहकारी संस्था के गठन का निर्णय इस उद्देश्य से लिया गया है कि जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दर पर आसानी से राशि उपलब्ध हो सके । “बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड, पटना” पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है । इससे जीविका दीदियों को ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और तीव्र हो जाएगी। महिलाओं के लिए बड़ा अवसर :यह पहल महिला स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक संगठनों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है । इसके माध्यम से न केवल वित्तीय सहायता मिलेगी, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का अवसर भी मिलेगा । इस कार्यक्रम से यह स्पष्ट है कि बिहार सरकार और जीविका ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं ।




