SAHARSA NEWS : 1300 फीट लंबा नाला एक करोड़ 21 लाख से बन रहा,लेकिन गुणवत्ता पर सवाल,बुडको ने कहा मामाले की कराएंगे जांच

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर निगम के विभिन्न वार्डों में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड बुडको सड़क व नाला निर्माण कर रहा है। 1300 फीट नाले और सड़क निर्माण पर एक करोड़ 21 लाख खर्च होंगे। यहां प्राक्कलन राशि के अनुसार काम नहीं हो रहा है।वही इसके गुणवत्ता पर कई प्रश्न उठ रहे हैं। बुडको ने कहा है कि वह पूरे मामले की उचित जांच करेगा। लेकिन सवाल उठता है कि जिस एजेंसी के जिम्मे निर्माण की जवाबदेही है, वहीं इसकी जांच करेगी तो वह कहां तक सही होगा। मोहल्ले के लोगों ने मांग की है कि पूरे निर्माण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। गड़बड़ी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो।बुडको के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी लापरवाह बने हुए हैं। सवा करोड़ खर्च कर जो नाला बन रहा है, वह कितना दिन चलेगा इस पर सवाल उठ रहा है। नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में स्व. राजेंद्र राय डीलर के घर से अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए किशोर कुमार, संजय भगत व अनंत गुप्ता के घर होते हुए मंटू भगत डीलर के घर तक पथ एवं नाला निर्माण हो रहा है। बुडको ठेकेदार से यह काम करवा रहा है। नाला की लंबाई 1300 फीट है। जानकारों का कहना है कि इसका एस्टीमेट काफी बढ़ा-चढ़ा कर बनाया गया है।

बुडको इस समय नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 35 में 1 करोड़ 66 लाख की लागत से पथ एवं नाला का निर्माण करवा रहा है। वार्ड 19 में 1 करोड़ 17 लाख की लागत से, वार्ड संख्या 32 में सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण 1 करोड़ 58 लाख की लागत से चल रहा है। वार्ड संख्या 16, वार्ड संख्या 17 में बुडको की करोड़ों की योजना सड़क व नाले को लेकर चल रही है। करीब हर जगह यही हालत है। वार्ड 34 में बुडको के पथ एवं नाला के घटिया निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष रंजना सिंह ने संबंधित अधिकारी सहित प्रधान सचिव तक को शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।योजना के एस्टीमेट के अनुसार 3 फीट की गहराई में 6 इंच बालू फिलिंग की जानी है। लेकिन यह नहीं किया गया है। नई ईंट से खड़ी सोलिंग करनी है। लेकिन ठेकेदार ने तोड़े गए रोड की पुरानी ईंट से ही सोलिंग कर दी। नाला के बेस में 8:12 एमएम छड़ की डबल जाली लगानी थी, लेकिन 8 एमएम के मात्र तीन छड़ पर ही ढलाई कर दी गयी है। बेस में जो ढलाई 6 इंच होना चाहिए थी वहां मात्र 2 से 3 इंच की गयी है। पूरे मामले की जांच हो तो पूरा खुलासा हो जाएगा। नाला के साइड से खड़ी दीवाल एस्टीमेट के अनुसार अनुसार 8 इंच के बजाय 5 इंच की ढलाई की बनी है।इस संबंध मे वुडको के कार्यपालक अभियंता रामदेव चौधरी नें कहा कि वार्ड 34 में चल रहे नाला व पथ निर्माण को लेकर शिकायत मिली है। जल्द ही योजना स्थल का निरीक्षण करूंगा। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई करूंगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon