SAHARSA NEWS : किसान सभा की बैठक में डबल इंजन सरकार विरोध में फैसला लिया गया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार राज्य किसान सभा सहरसा जिला कौंसिल की बैठक किसान सभा के वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सुमन के अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते किसान सभा के प्रदेश महासचिव का. विनोद कुमार ने कहा कि देश में ऐ दो आदमी की सरकार है एक बेचने वाले एक खरीदने वाले जिता जागता उदाहरण है कि भागलपुर के पिरपैति में सरकार ने 1050 एकड़ जमीन अपने पूंजीपतियों अडानी के हाथ एक रूपया प्रति एकड़ जमीन दे दिया 35 वषों के लिए ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा चुनाव में डबल इंजन सरकार विरोध में अभियान चलाकर सत्ता से उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया वहीं किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा भाजपा जदयू गठजोड़ सरकार हर मोर्चा पर फेल हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों में आम लोगों का जान-माल की क्षति हुई हैं  l

सरकार से सामुचित मुआवजा साथ ही फसल क्षति मुआवजा दिया जाए जिला सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा आगामी रवि फसल के लिए प्रचुर मात्रा में खाद एवं किटनाशक दवाई की व्यवस्था कि जाएं ताकि रवि की फसल बुआई के लिए किसानों को परेशानी उठाना नहीं पड़े। उपस्थित किसान सभा जिला अध्यक्ष कृष्ण दयाल यादव जिला प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉ रामरेख यादव, कुलानन्द कुमार, केशव कुमार, महेन्द्र शर्मा, विनोद यादव, नसीम उद्दीन, दुखी शर्मा, जयजयराम पासवान, मनोज सिंह, व्यास प्रसाद यादव, रमेश यादव, डोमी पासवान, विनोद यादव, बलराम यादव, मनोज शर्मा नसीम मिस्त्री, महेश्वर, अध्यक्ष ने बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon