SAHARSA NEWS : सिमरी बख्तियारपुर से सैकड़ों यात्रियों का जत्था पवित्र सफर,उमराह के लिए रवाना

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र से उमराह पर जा रहे 155 श्रद्धालुओं का अब तक का सबसे बड़ा जत्था गुरुवार को पूरबिया एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली से सभी यात्री 21 सितंबर को विशेष फ्लाइट से मक्का-मदीना रवाना होंगे। यात्रा की कुल अवधि 18 दिन होगी। जिसका संचालन रहमानी हज उमराह टूर्स एंड ट्रैवेल्स द्वारा किया जा रहा है। विदाई समारोह के दौरान स्टेशन परिसर में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान और नात-ए-पाक से हुई। मौलाना द्वारा दुआ कराई, जबकि अध्यक्षता तंजीम आइम्मा मसाजिद के अध्यक्ष हाफिज मुमताज रहमानी ने की।इस मौके पर विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन ने जत्थे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफर एक बड़ी नेमत है, जो हर किसी को नसीब नहीं होती। सभी यात्री मुल्क की अमन-चैन और तरक्की के लिए भी दुआ करें।

कार्यक्रम में हाफिज मुमताज रहमानी, अबु फराह फाज़ली और वजीह अहमद तसौवुर ने हज और उमराह के धार्मिक अंतर को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि हज इस्लाम का एक अनिवार्य स्तंभ है, जबकि उमराह एक स्वैच्छिक इबादत है, जिसे साल भर कभी भी अदा किया जा सकता है। जनसैलाब के बीच स्टेशन पर नगर परिषद प्रतिनिधि हस्सान आलम, मुखिया प्रतिनिधि मु. कार समाजसेवी वजीह अहमद तसौवुर, मु. इब्राहिम, जनसुराज नेता शमीम अनवर, शहदाब आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। स्थानीय लोगों में उमराह यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। क्षेत्र के इतिहास में यह एक धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से ऐतिहासिक पल माना जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon