SAHARSA NEWS : बिहार सरकार का महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में लिया निर्णय ऐतिहासिक

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : जनता दल यू सहरसा के जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. मो. लुतफुल्लाह ने प्रेस जारी कर कहा कि बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत बिहार के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का यह फैसला बिहार की महिलाओं के लिए अब तक का सबसे बड़ा तोहफ़ा माना जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। रोजगार शुरू करने के छह माह बाद मूल्यांकन कर महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं के आवेदन प्राप्त करने और योजना की पूरी व्यवस्था ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से होगी तथा जरूरत पड़ने पर नगर विकास एवं आवास विभाग भी सहयोग करेगा।

सितंबर 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण शुरू कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए गांव से लेकर शहर तक हाट-बाजारों का भी विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि बिहार की महिलाएँ आत्मनिर्भर बने और मजबूरी में रोजगार की तलाश में राज्य छोड़कर बाहर न जाना पड़े। महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता से ही बिहार की प्रगति और तेज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम साबित होगी। जदयू जिला अध्यक्ष श्री चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने जिस तरह से महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है,वह अपने आप में ऐतिहासिक है। इस योजना से बिहार की आधी आबादी को नई ताकत मिलेगी और महिलाएँ न सिर्फ परिवार, बल्कि समाज और राज्य की तरक्की में अहम भूमिका निभाएँगी। यह फैसला आने वाले दिनों में बिहार की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon