SAHARSA NEWS, अजय कुमार : जिले के अनुमंडल मुख्यालय सिमरी बख़्तियारपुर में आयोजित लोकदेवता श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद का प्रथम पूजनोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के कानू टोला स्थित राजदेवी विवाह भवन में गणिनाथ भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया और पूरा वातावरण जय बाबा गणिनाथ के जयघोष से गूंज उठा। ”मंत्री ने किया उद्घाटन” प्रथम पूजनोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री रत्नेश सदा, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह, सोनवर्षा नगर पंचायत के चेयरमैन मनीष कुमार,जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री रत्नेश सदा ने बाबा गणिनाथ को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात करने से ही समाज का वास्तविक कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि गणिनाथ बाबा शिव के प्रतीक है और इनके आशीर्वाद से हर कष्ट दूर हो जाता है l
उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पियेगा वह उतना जोर से दहाड़ेंगा।वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मोहन साह ने बाबा के सर्वकल्याण मार्ग को अपनाने का आह्वान किया। सोनवर्षा नगर पंचायत के चेयरमैन मनीष कुमार ने कहा कि गणिनाथ बाबा की महिमा अपरंपार है। हमारे समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरुरत है युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने की। ”●भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु” शनिवार को उद्घाटन सत्र के उपरांत लोकप्रिय गायक शुभम भास्कर और गुड़िया रानी ने एक से बढ़कर एक गीत गा श्रद्धालुओं को झूमा दिया.शुभम भास्कर ने जेकर नाथ भोलेनाथ.. गीत से प्रस्तुति शुरू की और उसके बाद गणेश का पापा.., डमरू बजता आनंद में.. आदि भजन गया कर वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया।
वही गायिका गुड़िया रानी ने अम्बे तू है जगदम्बे काली….. से भजन की शुरुआत की और देर शाम तक श्रद्धालुओं को झुमाती रही। वही मंच संचालन कृष्ण कन्हैया ने किया.मौके पर पूर्व विधायक डा. अरुण कुमार यादव, पूर्व चेयरमैन सीमा गुप्ता, सुमित गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष कुमार उर्फ लड्डू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, मुखिया विनय यादव, विपिन गुप्ता, अक्षय झा, खगेश कुमार, शमशाद आलम, सरफराज आलम, रमेश साह, प्रदीप गुप्ता, आदेश गुप्ता, राजा गुप्ता, विकास गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक गुप्ता, शास्त्री सुमन, आदित्या गुप्ता, रानू यादव, विक्की गुप्ता, सोनू गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमन गुप्ता, रवि गुप्ता, रंजन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।



