SAHARSA NEWS : बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने निकाला ऐतिहासिक विजय जुलूस

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारियों द्वारा दस सूत्री मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन व हड़ताल किया जा रहा था।सभी मांग मानने पर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त कर विजय जुलूस निकाला गया। साथ ही अबीर गुलाल लगाकर कर्मचारी एकता को प्रदर्शित करते हुए खुशी जताई।ज्ञात हो कि बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर 28 अगस्त से चल रही समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव और संघ के राज्यस्तरीय पदाधिकारियों के साथ सम्मानजनक समझौता वार्ता के पश्चात लिखित समझौता पत्र मिलने के बाद 4 सितंबर को खत्म हो गई। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) के जिला संयोजक रणविजय झा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बिहार के पत्रांक 16698 दिनांक 04.09.2025 के द्वारा जारी समझौता पत्र के माध्यम से हमारी सभी मुख्य मांगों को उचित मानते हुए मान ली गई है।

अब सारा प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा। इस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में जिला के अनुसचिवीय कर्मचारियों ने धरना स्थल पर सहभोज का आयोजन किया और संध्या 05 बजे से ऐतिहासिक विजय जुलूस निकाला। समाहरणालय मुख्य द्वार से शंकर चौक तक के लिए निकाले गए इस विजय जुलूस में सुर्यनारायण,अनिल कुमार अनल, लक्ष्मी राम, अरुण सिंह, संजू कुमारी, राजन रंजन, अनिल कुमार, सत्यदेव शर्मा, सतीश कुमार, मनीष सिंह, अनीश कुमार, हेमचंद्र, किशोर कुमार, प्रयाग, केदार ठाकुर, रविन्द्र कुमार, विवेक, आलोक कुमार, अजय कुमार पासवान, अरविंद कुमार मिश्र, अब्दुल हन्नान, संजय कुमार, श्यामल किशोर सहित दर्जनों की संख्या में कर्मी शामिल रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon