SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पटुआहा में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में जिला बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी जिला पदाधिकारी मंच मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में बिहार सरकार के मंत्री जिवेश कुमार मिश्र, प्रदेश मंत्री सह कोशी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, विधायक डॉ आलोक रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला पालक मदन प्रसाद चौधरी, जिला प्रभारी सुनील कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए महागठबंधन के नेता राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही बैठक में मांग की गई की महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता जी जो दिवंगत हो चुकी है। उनके प्रति अपमान जनक नारे लगाए गए।\
इसके लिए महा गठबंधन के नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद नगर विकास मंत्री के अगुवाई में से जन आक्रोश रैली निकाली गई।इस रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य महागठबंधन के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री की आदरणीय माता जी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अपनी आवाज़ बुलंद करना था। मौके पर बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा किसी भी लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत आक्षेप और परिवार पर की गई अशोभनीय टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे बिहार एवं पूरे मिथिला को शर्मसार करने का काम किया। कांग्रेस लोकतंत्र को गाली गलौज से स्थापित करना चाहते हैं भारतीय जनता पार्टी का पुरजोर विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि राहुल सोनिया को देश की महान जनता से माफी मांगने का आह्वान किया।वही माफी नहीं मांगने पर आंदोलन जारी रहने की चेतावनी दी।रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर महागठबंधन की इस मानसिकता की कड़ी निंदा की और कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान, पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा परिवारवाद और अपमान की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि विकास, सुशासन और सेवा भाव को ही सर्वोपरि मानती है। रैली के दौरान जनता ने भी आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि ऐसी अमर्यादित राजनीति का देश में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। जन आक्रोश रैली में जिला महामंत्री अनमोल भगत, भैरवानंद झा,जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, राजीव रंजन साह, मनीष कुमार, बी एन सहनी,मुकेश मानस, पुजा सिंह राठौर,अरविंद भगत, सुगामनी देवी, अरविंद कुमार सिंह, सुरजीत सिंह कुशवाहा, विजय बसंत, कुमार गौरव, सुबोध साह, नरेश पासवान, अभिषेक पांडेय, महावीर यादव, सिद्धार्थ सिंह सिदधु,मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, कुमार अमरजयोति, अभिलाष कुमार, अभिनव सिंह, आशिष कुमार गुप्ता, पूर्व प्रमुख शंभू नाथ झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



