SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सीटू एवं किसान सभा के द्वारा अमरीकी साम्राज्यवादी नीति के तहत भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ के खिलाफ एवं मुफ्त विश्व व्यापार संधि विरोध में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संयुक्त रूप से शहीद चौक पर पुतला दहन किया गया। शारदा नगर माकपा जिला पार्टी कार्यालय से सीटू और किसान सभा के बैनर तले दर्जनों किसान मजदूर मोदी और ट्रम्प दोनों का पुतला लिए प्रतिरोध मार्च निकालकर अमेरिका तेरी दादा गिरि नहीं चलेगी, भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ वापस लों, मुक्त व्यापार समझौता नहीं चलेगा, अमेरिका के सामने नतमस्तक नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद आदि गगनभेदी नारे लगा रहे थे।
पुतला दहन के उपरांत नुक्कड़ सभा को संबोधित करते किसान सभा के संयुक्त प्रांतीय सचिव रणधीर यादव ने कहा अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टेरिफ एवं मुक्त व्यापार समझौता देश के किसान मजदूरों को और कंगाल बना देगा। ऐसी अमेरिकी साम्राज्यवादी नीति के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है।पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल किसान सभा के जिला सचिव मिथिलेश कुमार सिंह व्यास प्रसाद यादव , रमेश यादव, कुलानन्द कुमार, शकिल अहमद खां, सीटू नेता नसीम उद्दीन, दुखी शर्मा, दिलीप ठाकुर, मनोज शर्मा दिलीप शर्मा, अनिता देवी चन्द्राकाला देवी, हृदय नारायण यादव , ब्रजेश वामपंथी , पिन्टु कामत, श्रवण शर्मा, रामविलास यादव अधिवक्ता ,अंशु ठाकुर, डोमी पासवान आदि नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



