SAHARSA NEWS : काला बिल्ला लगा समाहरणालय के लिपिक चरणबद्ध तरीके से आंदोलनरत

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ संबद्ध बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के15 जून को राज्य कार्यकारिणी के बैठक के निर्णयानुसार पुरे बिहार के समाहरणालय के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी अपने मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। जिसमें आज 23 से 25 जून तक काला बिल्ला लगाकर कर काम करेंगे ।समाहरणालय संवर्ग के लिपिक संवर्ग में निम्न वर्गीय लिपिक को 2800 ग्रेड पे, उच्च वर्गीय लिपिक को 4200ग्रेड पे, प्रधान लिपिक को 4800 और सहायक प्रशासी पदाधिकारी को 5400 ग्रेड पे की मांग किए हैं।साथ ही समाहरणालय के कर्मचारियों का राज्यस्तरीय संवर्ग से मुक्त रखा जाए । सामुहिक बीमा के राशि को पचास लाख किया जाए।पुराना पेंशन योजना लागू किया जाए।

इत्यादि मांगो को लेकर समाहरणालय के लिपिक चरणबद्ध तरीके से आंदोलनरत रहेंगे।महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह समाहरणालय संघ के अध्यक्ष रमन कुमार मंत्री समरेंद्र सिंह, सुरज कुमार, बलराम पासवान, प्रियंका भारती, सतीश, बमबम झा सहित सभी प्रशाखा प्रखंड के कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम किए।इधर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा पुरे राज्य के लिपिक संवर्ग के ग्रेड पे में सरकार को बढ़ोतरी करनी ही होगी साथ ही लिपिक संवर्ग को जिला कैडर में रखना सरकार के लिए हितकर रहेगा अन्यथा आगे आंदोलन में सभी विभागों के लिपिक संवर्ग भागीदारी करेंगे।बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष साथी संतोष कुमार झा एवं जिला मंत्री सरवण कुमार ने लिपिक संवर्ग के संघर्ष को समर्थन किया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon