SAHARSA NEWS : कांग्रेस लगातार पीएम के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती रही है, लेकिन इस बार हद पार हो गई : अरविंद सिंह

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने के बाद से पूरे देश के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के बाद खास कर बिहार की राजनीति में भूचाल मच गया है। इधर शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह के आवासीय परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती रही है, लेकिन इस बार हद पार हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब घृणा और अपमान की सीमा पार कर चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी को गोली देना पूरे पिछड़े और अति पिछड़े समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि जनता इन लोगों को माफ नहीं करेगी।

मोदी की लोकप्रियता से परेशान कांग्रेस अपनी राजनीतिक कब्र खुद खोद रही है। महिलाएं और पिछड़े इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जल्द से जल्द बिहार छोड़े नहीं तो बिहार की जनता उसे सबक सिखा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिहार के लोगों अपमानित किया है। इसका परिणाम वे आने वाले विधानसभा चुनाव में खुद देख लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नहीं सहेगा हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी का अपमान। उन्होंने कहा कि ये लोग विदेशी फंडिंग से देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे है। लेकिन देश की जनता सब कुछ जान चुकी है और पूरे देश की जनता मजबूती के साथ नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, डा. राजीव कुमार सिंह, संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon