SAHARSA NEWS : बनमा इटहरी प्रखंड में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारा को लेकर हुई समन्वय बैठक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 जुलाई से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारा मनाया जाना है।इसके मद्देनजर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनमा इटहरी के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें परिवार नियोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कालाजार, फाइलेरिया और नियमित टीकाकरण आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई। चर्चा में पखवारा से पहले आशा द्वारा योग्य दंपतियों के पंक्ति सूची तैयार करना तथा लाभार्थियों को बास्केट ऑफ चॉइस के माध्यम से परिवार नियोजन सेवा दिया जाना सुनिश्चित किया जाना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी टोला सेवकों एवं विकास मित्र को भी इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए निर्णय लिया गया।

साथ ही प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका) द्वारा भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह के सहयोग से परिवार नियोजन कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने का सुझाव दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार संत, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम,प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विनोद कुमार, VDCO, परिवार नियोजन परामर्शदाता संतोष कुमार वर्मा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका) अनुपम आनंद, बाल विकास परियोजना से महिला पर्यवेक्षक रेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी और शिखा स्वर्णिका के अलावे पीएसआई इंडिया के जिला प्रबंधक मासूम इकबाल और प्रफुल कुमार शर्मा, पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि अखिलेश वासुदेव और आलोक कुमार, वी डी सी ओ प्रवीण कुमार, WHO से शहाबुद्दीन उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon