SAHARSA NEWS : मनोकामना पूर्ण होने पर दंड प्रणाम देते हुए बाबा मटेश्वर धाम जाते धीरज

SAHARSA NEWS : गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव निवासी शिवभक्त धीरज कुमार इन दिनों श्रद्धा और आस्था की मिसाल बनकर दंड प्रणाम करते हुए बाबा मटेश्वर धाम की ओर बढ़ रहे हैं। धीरज ने बताया कि कुछ समय पहले उनके जीवन में कठिन परिस्थितियां आ गई थीं, जिसके समाधान के लिए उन्होंने बाबा मटेश्वर नाथ से सच्चे मन से प्रार्थना की थी। बाबा की कृपा से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई, जिसके बाद उन्होंने संकल्प लिया कि दंड प्रणाम करते हुए बाबा के दरबार में हाजिरी देंगे।

धीरज कुमार ने मुंगेर घाट से गंगाजल लेकर ट्रेन के माध्यम से सिमरी बख्तियारपुर के आजाद नगर गंज (ननिहाल) पहुंचे, जहां से उन्होंने गत बुधवार अहले सुबह बाबा मटेश्वर धाम (काठो पंचायत) के लिए दंड प्रणाम यात्रा शुरू की। वर्तमान में वे जमुनिया गांव तक पहुंच चुके हैं और बताया कि धाम तक पहुंचने में लगभग तीन दिन और लगेंगे।

इस कठिन यात्रा के दौरान स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग भी मिल रहा है। जमुनिया गांव में नितेश सिंह तोमर ने उन्हें जूस और ठंडा पानी पिलाकर सेवा की। साथ ही गूंजा देवी, राजनंदनी भगत, श्रेया कुमारी, पंकज कुमार, अदिति कुमारी, जिया कुमारी सहित कई श्रद्धालु उनके साथ-साथ सेवा में जुटे हुए हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon