SAHARSA NEWS : आपदा मंत्री ने 80 लोगों के बीच अनुकम्पा आधारित नियुक्ति पत्र का वितरण किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : स्थानीय प्रेक्षा गृह में गुरुवार को शिक्षा कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय कुमार मंडल प्रभारी मंत्री सह मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग बिहार, विधायक, सदर आलोक रंजन, विधायक, महिषी गुंजेश्वर साह एवं उक्त अवसर पर उपस्थित पुलिस उप महानिरीक्षक कोशी प्रक्षेत्र मनोज कुमार, जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता निशांत,अपर समाहर्ताआपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा अनुकम्पा के आधार पर विद्यालयों में लिपिक एवं परिचारी पद पर योगदान हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।प्रभारी मंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उन्हें मन लगाकर निर्धारित दायित्व निर्वहन हेतु प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार,राज्य के समेकित विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।अनुकंपा आधारित त्वरित नियुक्ति संवेदनशीलता का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों के लिए सरकार के अंतर्गत रिक्त पदो की भी वैकेंसी निकली जा रही है। साथ ही कौशल विकास योजना के तहत छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को तलाशने के लिए उन्हें शिक्षा ऋण उच्च शिक्षा जैसे अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में सरकार के द्वारा लाखों सरकारी नौकरियां एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।पुलिस उप महानिरीक्षक, विधायक सदर, महिषी,जिलाधिकारी ने नव नियुक्त शिक्षा कर्मियों को पूर्ण तत्परता से निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु प्रेरित किया। शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उन शिक्षा कर्मियों से संबंधित आश्रितों को नियमानुसार विद्यालय लिपिक एवं परिचारी पद पर योगदान हेतु नियुक्ति पद प्रदान किया गया।

जिनका असामयिक निधन उनके सेवा काल के दौरान हो गया था।प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समेकित रूप से 80 व्यक्तियों को क्रमशः विद्यालय लिपिक व परिचारी पद पर योगदान हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।गणमान्य अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शालिनी जागृति द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उप निदेशक, शिक्षा विभाग,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी,सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा,दिव्यांगजन सशक्तिकरण,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon