SAHARSA NEWS : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गोपाल जी एवं जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित सुरक्षित स्थान का सोमवार को निरीक्षण किया गया।निरीक्षण क्रम में उक्त वर्णित पदाधिकारियों ने सुरक्षित स्थान में आवासित किशोरों से वार्तालाप कर दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली,सीसीटीवी कार्यशीलता एवं पंजीयों की जांच की। वे पुस्तकालय एवं अध्ययन कक्ष गए जहां उन्होंने पाठ्य सामग्रियों का अवलोकन किया एवं वार्तालाप क्रम में आवासित किशोरों को मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया।

सिविल सर्जन को आवश्यकतानुसार सम्यक चिकित्सीय सहायता,जिला शिक्षा कार्यालय को आवश्यक शैक्षणिक सहायता हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। सुरक्षित स्थान भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला सत्र न्यायाधीश रसोई कक्ष गए जहां उन्होंने आवासित किशोरों निमित भोजन सामग्री का अवलोकन किया एवं इसके गुणवत्ता की जांच की।उक्त अवसर पर न्यायाधीश, किशोर न्याय परिषद सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon