SAHARSA NEWS, अजय कुमार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान:2025 अंतर्गत जिला स्तरीय दावा एवं आपति संग्रहण हेतु विशेष कैंप का शुभारम्भ किया गया।उक्त अवसर पर उन्होंने कहा की चुनाव आयोग द्वारा बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण उपरांत एवं दिनांक:01.08.25 को प्रारूप सूची प्रकाशन पश्चात कोई भी मतदाता या राजनीतिक दल संबंधित ई०आर ०ओ०/ए०ई०आर०ओ०/मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी अर्थात बी०एल ०ओ०/जिला निर्वाचन कार्यालय के समक्ष योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने एवं अयोग्य मतदाताओं का नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर दावे एवं आपत्तियां दर्ज दिनांक:01.09.25(एक सितंबर)कर सकते है।
इसी उद्देश्य से मतदाता सहायता केंद्र का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे सूची में अपना नाम जांचे और यदि नाम नहीं है तो अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 के साथ भरकर जमा करे।किसी भी प्रकार के निर्वाचन विषयक शंका की स्थिति में समाधान हेतु वोटर हेल्पलाइन संख्या:1950 पर संपर्क करे।इसी प्रकार प्रखंड/नगर पंचायत,नगर परिषद स्तर पर भी दावा एवं आपत्ति संग्रहण हेतु विशेष कैंप का शुभारम्भ किया गया है।आज शुभारंभ के अवसर पर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री वैभव कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी एलेन अरविंद दिन/अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।



