SAHARSA NEWS : जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार 40 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : पटना से पहुंची निगरानी अन्वेषण विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहरसा जिला मत्स्य कार्यालय में जिला मत्स्य पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सुबोध कुमार को उनके चेंबर में ही 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मत्स्य पालक टुन्ना मिश्रा की ओर से दायर की गई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मत्स्य परियोजना के अंतर्गत जिंदा मछली पालन केंद्र की सब्सिडी जारी करने के बदले सुबोध कुमार 20% कमीशन की मांग कर रहे हैं।

शिकायत पर प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य पाए जाने के बाद निगरानी विभाग के डीएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में टीम सहरसा पहुंची। योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित टुन्ना मिश्रा को पहचानयुक्त नोटों के साथ जिला मत्स्य पदाधिकारी के पास भेजा गया, और जैसे ही उन्होंने 40 हजार रुपये रिश्वत ली, टीम ने चेंबर में घुसकर उन्हें पकड़ लिया और रकम जब्त कर ली।

सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर पटना ले जाया गया है। डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित टुन्ना मिश्रा ने कहा कि उन्होंने एनबी 50% पूरा करने के बावजूद कमीशन नहीं देने पर अनुदान रोके जाने की धमकी मिलने पर निगरानी विभाग से संपर्क किया था।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon