SAHARSA NEWS : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जेल कॉलोनी में बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर किशोरियों को सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में तथा सभी आंगनबाड़ी केदो पर यह दावा मुफ्त में खिलाई जाएगी।इस अभियान के अंतर्गत जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें पुनः 19 सितंबर 2025 को माप अप अभियान के तहत दवा खिलाई जाएगी।बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा की दवा निजी विद्यालयों को भी खानी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया है। हर हाल में यह ध्यान देना होगा कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो।खाली पेट दवा ना खिलाए।

लाइन लिस्टिंग के अनुसार शिक्षकों वह आशा के समक्ष दावा का सेवन करावे।इस कार्यक्रम के तहत गोली को पूरी तरह चबाकर ही खानी है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने बताया कि एल्बेंडाजोल की दवा हमेशा चबाकर ही खाएं अगर दवा खाने के बाद कुछ बच्चों में जि मिचलना,उल्टी या कमजोरी को साइड इफेक्ट का अनुभव हो सकता है ऐसे में उन्हें पुणे पूर्ण रूप से आराम दें।किसी भी अप्रत्याशित घटना के लिए रैपिड रिस्पांस टीम तैनात की गई है।WHO फैक्ट शीट के अनुसार पूरी दुनिया में 150 करोड़ से अधिक लोग या दुनिया की आबादी का 24 %लोग इससे संक्रमित हैं यह शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है।

एनीमिया कुपोषण स्कूल में नियमित अनुपस्थित एवं आर्थिक उत्पादकता में भी कमी लाता है। यह दवा 1 वर्ष से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली दो चम्मच के बीच चूर कर बच्चों को खिलाई जाय।दो से तीन वर्ष के बच्चे को एक टैबलेट दो चम्मच के बीच चूर कर बच्चों को खिलाएं तथा तीन से लेकर 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर खाने को प्रेरित करें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन डा रतन कुमार झा,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद,डॉ अखिलेश कुमार,डीपीएम विनय रंजन , डीसीएम राहुलकिशोर, यूएनडीपी PO प्रिय रंजन झा, एसएमसी यूनिसेफ डा बंटेश नारायण मेहता, भीसीसीएम मुमताज खालिद, दिनेश कुमार दिनकर कंप्यूटर अस्सिटेंट ,जिला समन्वयक मृत्युंजय कुमार, पीरामल फाउंडेशन की टीम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक गण एवं सभी मीडिया बंधु उपस्थित हुए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon