SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा नगर निकाय क्षेत्र भ्रमण क्रम में संप हाउस एवं STP (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के निर्माण हेतु चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया गया। संप हाउस निरीक्षण पश्चात जिलाधिकारी द्वारा STP निर्माण हेतु शिवपुरी ढाला के निकट/बुडको ड्रेनेज पंपिंग प्लांट रेशम बागान एवं सर्वा ढाला के समीप चिन्हित स्थल निरीक्षण क्रम में संबंधित तकनीकी विभाग यथा:बुडको से योजना के सम्यक एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु तकनीकी पक्षों के संबंध में जानकारी ली गई एवं एक सप्ताह के भीतर उक्त वर्णित योजना से संबंधित सुस्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश परियोजना निदेशक,बुडको को दिया गया है।
ज्ञात हो की STP एक ऐसी सुविधा है जो अवशिष्ट जल को साफ करने के लिए भौतिक,रासायनिक और जैविक प्रक्रियाओं का उपयोग करती है, ताकि पर्यावरण में इसे सुरक्षित रूप से छोड़ा जा सके या पुन: इसका उपयोग किया जा सके या दूषित पदार्थों को हटाकर पानी को शुद्ध करने का काम करती है।जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक बुडको को नगर निकाय अंतर्गत जल जमाव की समस्या से प्राय: प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में समस्या के स्थाई समाधान हेतु विचारोपरांत कार्ययोजना अविलंब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा की आवश्यकतानुसार जल जमाव समस्या निवारण कार्य में पथ प्रमंडल एवं नगर निगम द्वारा आवश्यक सहयोग किया जाएगा।निरीक्षण क्रम में श्री प्रभात कुमार झा,नगर आयुक्त,नगर निगम/परियोजना निदेशक बुडको सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।



