SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सड़कें, चौक चौड़ाहे व ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु द्वारा दिनांक:20.08.25 को रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक नगर निगम अंतर्गत कचहरी चौक/डी०बी० रोड/शंकर चौक/बंगाली बाजार/दहलान चौक/महावीर चौक भ्रमण क्रम में ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की ROB की निविदा प्रक्रिया आगामी पंद्रह से बीस दिनों में पूर्ण होने की संभावना है,तत्पश्चात इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

उन्होंने बताया की उक्त वर्णित परियोजना के लिए चिन्हित सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाने हेतु संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में नोटिस देने के बाबजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है,ऐसे व्यक्तियों को अविलंब अतिक्रमित जमीन खाली करने की सख्त हिदायत दी गई है,ताकि परियोजना का सुचारु/निर्बाध क्रियान्वयन सुनिश्चित की जा सके।उक्त अवसर पर नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon