SAHARSA NEWS : IT 2.0 रोलआउट के कारण 02 अगस्त को कोशी प्रमंडल के सभी डाकघर बंद रहेंगें – मनोज कुमार

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी के लिए पोस्ट आफिस के सभी प्रकार के लेन-देन जमा निकासी कार्य अवरुद्ध रहेगा। डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए पूर्व सूचना जारी की गई है। उन्होंनें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह सूचित किया जाता है कि चार अगस्त को सहरसा प्रमंडल के सभी डाकघरों में IT 2.0 प्रणाली के तहत एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी का रोलआउट किया जाना है।

जिसकी पूर्व तैयारी हेतु 02 अगस्त को समस्त डाक सेवाएँ अस्थाई रूप से प्रभांवित रहेगी इसलिए इस दिन को नो ट्रांजेक्शन डे घोषित किया गया है।उन्होंनें कहा कि यह रोलआउट हमारे सिस्टम में नई और उन्नत तकनीक को लागू करने के लिए किया जा रहा है, जिससे कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी, तेज़ और पारदर्शी हो सके। इस दिन किसी भी प्रकार का कोई लेन-देन या कार्य डाकघर में नहीं किया जाएगा । हमारे सम्मानीय ग्राहकों से निवेदन है कि कृपया अपना डाकघर से सम्बंधित आवश्यक कार्य पहले ही पूर्ण कर सहयोग प्रदान करें।साथ ही किसी प्रकार की असुविधा हेतु खेद व्यक्त किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon