SAHARSA NEWS : लोको पायलट के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : रेल लोको पायलट के पद पर कार्यरत सुभाष कुमार के सेवानिवृत्त पर बुधवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।48 वर्ष तक रेलवे की सेवा में बिताये गये पल और बिना किसी विभागीय जोखिम व कारवाई के अपने नोकरी की कैरियर को पूर्ण करने पर एसोसिएशन से जुड़े सभी पदाधिकारी व उनके सहकर्मी चालक व उप चालक ने बधाई देते हुए उनके सेवानिवृत्त पर दुख भी जताया। सभी अपने सेवानिवृत्त चालक के आगे की सुखमय जीवन और स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना ईश्वर से कामना किया। एसोसिएशन की ओर से पाग चादर व अंग वस्त्र प्रदान कर सभी ने नम आंखो से उन्हें विदाई दिया।

अंत में कार्यक्रम स्थल से डीजे के साथ नाचते गाते हुए सभी ने सेवानिवृत्त चालक को उसके आवास रेलवे काॅवटर तक छोड़ा।इस अवसर पर चालक सुभाष कुमार ने अपने सेवानिवृत्त पर अपने विभाग व रेलवे के प्रति कृतज्ञ जाहिर करते हुए कहा की जिस तरह उन्होंने अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी का निर्वहन किया उस दौरान सभी बड़े अधिकारी से लेकर अपने सहयोगी से मिले अपार प्यार का जिक्र करते हुए कहा की यह सम्मान हम कभी भुला नहीं सकते है।इस अवसर पर सीसी जे के सिंह, टी आई सुभाष चंद्र झा, कर्मचारी युनियन नेता वीरेन्द्र पासवान, चालक अंगद कुमार, मुरारी कुमार, बीरेन्द्र यादव, विपेश कुमार, यु एस चौपाल, राजेश रजक,अनुज कुमार सिंह, सहित दर्जनों चालक उप चालक मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon