SAHARSA NEWS,अजय कुमार : मारवाड़ी युवा मंच सहरसा शाखा द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का पहला चरण बुधवार को रॉयल गार्डन रिफ्यूजी कॉलोनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।पहले दिन कार्यक्रम में सभी पंजीकृत दिव्यांगजन का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, प्रशिक्षण एवं नाप-तौल किया गया, ताकि उनके लिए उपयुक्त कृत्रिम अंग (हाथ, पैर, बैसाखी, कैलीपर्स आदि) तैयार किए जा सकें। विशेषज्ञ तकनीशियनों की टीम ने अत्यंत सावधानी और कुशलता से यह कार्य किया।14 अगस्त को लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं वितरण किया जाएगा, जिसमें कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. अबुल कलाम पधारे और उन्होंने लाभार्थियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देते हुए कहा ऐसे प्रयास समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।
मंच के इस कार्य को मैं हृदय से सराहता हूँ।इस अवसर पर वरीय संरक्षक राजेश यादुका ने भी उपस्थित रहकर अपना आशीर्वचन दिया और कहा सेवा कार्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं है, और मंच के युवा जिस समर्पण से यह आयोजन कर रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी वरीय संरक्षक राजेश यादुका, अध्यक्ष आदित्य मित्तल, सहायक मंत्री विकास खेतान, सचिव विनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित केजरीवाल, सह सचिव राहुल सलामपुरिया एवं मनीष पचेरिया, उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक आनंद भीमसेरिया, सक्रिय सदस्य दिक्षित खेतान, अंकुर दहलान, विक्रम अग्रवाल, रोहित तुलस्यान, हर्ष दहलान, रवी शर्मा, राकेश परसुरामपुरिया, मोहित सर्राफ, मुकुंद भीमसेरिया एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।अध्यक्ष आदित्य मित्तल ने कहा हमारा उद्देश्य केवल कृत्रिम अंग देना नहीं, बल्कि दिव्यांग भाइयों-बहनों के जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का संचार करना है।मारवाड़ी युवा मंच सहरसा शाखा ने इस अवसर पर समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा की भावना का संदेश दिया तथा आगे भी ऐसे जनहित कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।



