SAHARSA NEWS : पूर्व प्रखंड प्रमुख के पुत्र लापता, पुलिस से बरामद करने की लगाई गुहार

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर बाजार के वार्ड संख्या 23 स्थित पोस्ट आफिस गली निवासी पूर्व प्रमुख सतीश कुमार उर्फ पप्पू यादव का बीस वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार का गत छह दिनों से लापता है। इस संबंध में लापता युवक के पिता ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की सकुसल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि उसका पुत्र प्रियांशु कुमार थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

जो गत गुरुवार की शाम किसी काम से बाजार निकला था और अब तक घर वापस नहीं लौटा है। उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से अपने पुत्र की काफी खोजबीन की। लेकिन लापता होने के करीब छह दिन बीत जाने बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुत्र के लापता होने जाने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon