SAHARSA NEWS : स्वरांजलि के पूर्व कलाकार अन्नु पटना विश्वविद्यालय में संगीत सितार असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सलखुआ निवासी अशोक कुमार साहनी की सुपुत्री मां अमृत दिशा उर्फ अन्नु जो कि मिरांडा हाउस दिल्ली से संगीत सितार में बीए एमए एम फिल एवं पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा इसका चयन संगीत सितार पटना विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर में हुआ है।ये बचपन से ही संगीत के प्रति समर्पित है।इसका पूरा परिवार संगीत से जुड़ा हुआ है।इसके पिता सब इंस्पेक्टर होने के बावजूद एक अच्छे बैंजो के कलाकार हैं। ये बिहार के इकलौते ऐसे कलाकार हैं जो बैंजो पर शास्त्रीय वादन करते हैं।

ये अपने जमाने के मशहूर बैंजो वादक पंडित स्व बंशीधर के शिष्य हैं।इसका एक भाई सरोद बजता है और एक संतूर। इनके पिता अशोक कुमार सहनी 2024 में पुलिस सेवा से रिटायर होकर सहरसा को ही अपना कार्य क्षेत्र बनाना चाहते हैं।अशोक कुमार सहनी एवं इनका पूरा परिवार शुरू से ही संगीत में स्वरांजली से जुड़ा हुआ है।बच्ची की सफलता पर स्वरांजली प्रोफेसर गौतम कुमार सिंह विभागाध्यक्ष संगीत विभाग सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय,प्रोफेसर भारती सिंह,सुषमा,राजलक्ष्मी नाव्या,गणेश सहित पूरा स्वरांजलि परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon