SAHARSA NEWS : प्राक्कलन जांच समिति के चार सदस्यीय टीम ने नगर निगम घोटाले की जांच की

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर निगम के पूर्व आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव द्वारा डस्टबीन सहित अन्य सामाग्री की खरीद में किये गए घोटाले की जांच को लेकर प्राक्कलन जांच समिति के चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को इसकी जांच की।अधीक्षण अभियंता हरेन्द्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार शामिल थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम मे हुए घोटाले की जांच करने के लिए नगर निगम कार्यालय आया हूं। हालांकि आने का प्री प्लान निश्चित नहीं था। नगर आयुक्त से पत्राचार के माध्यम से बात हुई थी। किंतु उनके बाहर चले जाने के कारण नगर आयुक्त से मुलाकात नहीं हुई है।

उन्होंने कहा की पूर्व नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव द्वारा किए गए क्रय में भारी अनियमितता हुई है।जेम पोर्टल पर किए गए शिकायतकर्ता के अनुसार 70 से 80 करोड़ का घोटाला किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा की अभिलेख उपलब्ध नहीं है। अभिलेख उपलब्ध होते ही मामले की सही से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच हो रही है और बहुत जल्द सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व नगर आयुक्त द्वारा पासवर्ड लॉगिन प्राप्त हुई है। जांच टीम ने नगर निगम परिसर में रखे हुए डस्टबिन एवं प्लास्टिक के बाल्टियों को भी जांच कर देखा। उन्होंने कहा कि इसे देखने और छूने से ही इसकी क्वालिटी की पता चलता है।उन्होंने कहा कि कार्यालय द्वारा अभिलेख उपलब्ध होने पर इसकी विस्तृत जांच कर सरकार को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon