SAHARSA NEWS : सरकार किसानों को तुरंत दे डीजल अनुदान : रणधीर

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा अषाढ़ गुजरने और सावन मास में भी बारिश नहीं होने के चलते अपने खेतों में उर रही धूल को देखते अन्नदाता किसान का कलेजा फट रहा है। किसी तरह बार बार मोटर मशीन से पानी देने के बाद धान का विचरा बचाने के बाद बारिश के अभाव में सावन मास में भी रोपनी नहीं होने से किसान हताश-निराश और अपना सिर पीट रहा है। कुछ किसान हिम्मत साहस करके पम्प सेट से पटवन कर धान की रोपाई भी किये वो सुख रहा है। ये सब देखते अपने भविष्य की चिंता करते किसान लाचार वेबस अपनी जिंदगी और भाग्य को कोस रहा है ।

परन्तु इन लाचार वेबस किसानों की चिंता सरकार को नहीं है। कृषि रोड मैप की नारा लगाने वाली सरकार खेती और किसानी को भगवान भरोसे छोड़ किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहा है। गांव घर में किसानों की चिंता और व्यथित कथा सुनने के बाद नेक दिल इंसान का कलेजा फटने लगता है पर सरकार को कोई गम नहीं है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम बिहार सरकार से मांग करती है कि किसानों को खेती के लिए अविलंब डीजल अनुदान राशि और अन्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध करायी जाय। ताकि किसानी और खेती को बचया जा सके। सीपीएम जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने कहा अगर सरकार किसानों की दुर्दशा और हालात को देखते अविलंब डीजल अनुदान सहित अन्य ठोस कदम नहीं उठाती है तो सीपीएम आन्दोलन पर उतारू होगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon