SAHARSA NEWS :जीएसटी रिफोर्म व्यापारी एवं आम जनता के लिए राहत – डॉ आलोक रंजन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शंकर चौक राम जानकी ठाकुरबाड़ी प्रांगण स्थित विवाह भवन मे जीएसटी में टैक्स सुधार की मंजूरी के बाद भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय साह की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में व्यापारी बन्धुओं का सम्मेलन किया गया जिसमें जीएसटी रिफॉर्म पर चर्चा की गई एवं व्यापारी बंधुओं को विशेष जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, डॉ सिलेनदर कुमार, चैम्बर आफ कामर्स के रंजीत दास, सी ए रूपेश कुमार, व्यवसायी कैलाश प्रसाद, माड़वाड़ी संघ अध्यक्ष आदित्य मित्तल, राजीव रंजन साह, विजय गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित किया।भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि जीएसटी रिफोर्म व्यापारी एवं आम जनता के लिए राहत का काम करेगी।वही 5 %एवं 18 %मील का पत्थर साबित होगा। सी ए रूपेश कुमार ने बताया की इसमें कई प्रकार के राहत दिये गये हैं।जीएसटी रिटर्न भी आसान कर दिया गया है की झंझट से मुक्ति मिली है।

आगें आने वाले दिनों में व्यापार बढेगा एवं आम जनता को राहत दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के द्वारा देश के किसान, गरीब, वंचित, शोषित एवं मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दैनिक उपभोग की वस्तुओं, दवाईयों, कृषि उपकरणों एवं शिक्षा सेवाओं को 12%-18% के स्लैब से बाहर निकाल कर 5% और जीवन बीमा,मेडिकल जीवन बीमा पर 0% जीएसटी करने एवं देश को आर्थिक उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त करने ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर 28% के स्थान पर 18% जीएसटी लागू करने पर प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दी गई।इस व्यापारी सम्मेलन मे शहर के व्यवसायी अरूण स्वर्णकार, शशि सोनी, मुन्ना भगत, दीना साह, मिठ्ठू भगत, विनय गुप्ता, सोनू मित्तल, रूपेश जी, मनोज चौधरी , दिलीप केशरी, सुशील झा,नीरज गुप्ता, प्रजापति, अखलेश पाण्डे, राकेश गुप्ता अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon