आधी रात चोरी कर रहे चोर से मुठभेड़ मे गृहस्वामी घायल,एक आरोपी धराया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : चोरी और सीनाजोरी की घटना सें भयभीत ग्रामीण लोग रात जगा कर अपनी जान माल की रक्षा को विवश है।जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विसनपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 2 बजे चोरी की बड़ी वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण मंजय साह के घर की खिड़की तोड़कर तीन चोर अंदर घुसे और घर में रखे जेवरात व नगदी लेकर फरार होने लगे।इसी दौरान, आरोपी पुनः मोबाइल चोरी करने के इरादे से वापस आया। तभी मंज़य साह की बड़ी पुत्री की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया, जिससे परिजन और ग्रामीण जग गए। मौके पर तीनों चोरों में से दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। जबकि मौके पर एक आरोपी नासो मियां को ग्रामीणों और परिजनों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।परिजन ने बताया कि चोर धारदार हथियार से लैस थे।

हाथापाई के दौरान नासो मियां ने गृहस्वामी मंज़य साह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पकड़े गए आरोपी नासो मियां ने खुलासा किया कि उसके दो साथी भोपन कुमार साह और नारद साह चोरी का सामान लेकर भागने में सफल रहे। गृहस्वामी के मुताबिक, जेवरात और नगदी मिलाकर करीब 5 लाख रुपये की चोरी हुई है।घटना की सूचना ग्रामीणों ने सुबह करीब 4 बजे सोनवर्षा कचहरी थाने को दी, लेकिन पुलिस 4 घंटे देरी से मौके पर पहुंची, जबकि घटना स्थल थाने से महज़ 1 किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस की देरी से नाराज़ ग्रामीणों ने थाने की गाड़ी को घेर लिया। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अंजली भारती को स्थिति संभालना मुश्किल पड़ी। इस बीच, जनप्रतिनिधि अरुण मुखिया भी वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर गाड़ी को जाने दिया।गिरफ्तार आरोपी के पास से चाकू बरामद किया गया है।फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon