SAHARSA NEWS : कलावती देवी हत्याकांड मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पंचायत के भटपुरा गांव के वार्ड संख्या चार की रहने वाली एक महिला 27 वर्षीय कलावती देवी का शव गत रविवार की देर रात घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गौछारी बहियार स्थित धान के खेत से बरामद किया गया था। इस मामले को लेकर मृतिका के पति जितेंद्र साह के द्वारा बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज करवाया गया था। वही बख्तियारपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक हिमांशु को दी गई थी।

जिसके बाद सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन कर घटना में शामिल कृति साह एवं उसके पुत्र राजू कुमार साह उर्फ रबेन साह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब पुलिस के द्वारा दोनों गिरफ्तार पिता-पुत्र से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया। हालांकि इस मामले में अब भी एक अभियुक्त फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon