SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारत खेलो फुटबॉल व टाउन फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में भारत खेलो फुटबॉल के सौजन्य से एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता आयोजित होगें।जिसमें न केवल बिहार के विभिन्न जिलों के लड़के एवं लड़कियां भाग लेंगे बल्कि भारत के अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी इस चयन शिविर में हिस्सा लेंगे। इस ट्रायल के माध्यम से चयनित बच्चों इंडिया के विभिन्न क्लब में एवं विदेश के भी कई क्लब में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।बिहार रेफरी सह राष्ट्रीय कोच नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सहरसा स्टेडियम में होगा। भारत खेलो फुटबॉल के द्वारा गरीब बच्चों को सपना पूरा किया जाता है। यहां से खिलाड़ी भारत के कई बड़े क्लब में इंटरनेशनल टूर्नामेंट सहित पुर्तगाल के विभिन्न क्लब में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं ।
सहरसा में ट्रायल विभिन्न आयु वर्ग में अंडर 13 के लिए 2013 – 2015 अंडर 15 के लिए 2011 – 2012 जबकि अंडर 17 के लिए 2008-2010 के बीच जन्म होना चाहिए।आयोजन को सफल बनाने में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच ब्रह्मदेव हंसदा जिला खेल खिलाड़ी संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी को को संघ के सचिव सैयद शमी अहमद पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रश्मी सोरेन,राष्ट्रीय खिलाड़ी बाबूजी बेसरा,अरविंद कुमार हेंब्रम, डब्लू कुमार,विकास कुमार गिरी, अजय मुर्मू, मोहम्मद अरमान, बसंत कुमार, राणा कुमार पासवान, संजय मुर्मू, गणेश कुमार गुप्ता, डॉ संजय यादव, प्रशांत कुमार,एकलव्य केंद्र के कोच रोहित राज,अशोक कुमार, देवानंद कुमार एवं विभिन्न खेल संघो के लोग मौजूद रहे।



