SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सोनबरसा राज प्रखंड के काशनगर थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष विक्की रविदास एवं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार के पदस्थापन पर काशनगर थाना परिसर में जनता द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता शिक्षक सुबोध कुमार रंजन द्वारा किया गया। पूर्व सरपंच पिंटू कुशवाहा, पवन यादव, रोशन यादव, रतेंद्र भगत, पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर मेहता कोपा सरपंच श्याम कुमार, युवा जदयू उपाध्यक्ष प्रकाश मेहता, बेचन बाबा,सनातन मेहता, जनताओं ने जहां एक ओर निवर्तमान थानाध्यक्ष विक्की रविदास की कार्यो की सराहना किया वहीं दूसरी ओर नवपदस्थापित थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार से भी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा किया।
निवर्तमान थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने विक्की रविदास की तरह सहयोग करने की अपील जनता से की।ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



