SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सुबो काई बिहार एकेडेमी सहरसा ब्रांच द्वारा खेल भवन में रविवार को राज्य स्तरीय बालक बालिका कराटे प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।आईएसकेएफ के आयोजक सदस्य इस्का एचक्यू यूएसए ने बताया कि राज्य स्तरीय द्वितीय शोटो कप कराटे प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से कराटे खिलाड़ी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सफल खिलाडियो को मेडल प्रदान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राजद महानगर अध्यक्ष ई कौशल यादव के पुत्र कौशिक आर्या उर्फ चिंकू के बेहतर प्रदर्शन को देखकर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि साहित्यकार मुक्तेश्वर सिंह मुकेश द्वारा सभी प्रतिभागियो को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।वही कौशिक आर्या को मेडल प्राप्त होने पर उनके शुभचिंतकों ने शुभकामना देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।



