SAHARSA NEWS,अजय कुमार : लोक जनशक्ति पार्टी (रा) सहरसा के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के आवास पर लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व पद्म भूषण रामविलास पासवान का 79 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया दलितों, शोषितों की बुलंद आवाज, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में समर्पित कर दिया। दलितों, शोषितों, वंचितों और समाज के हर उस वर्ग की आवाज़ बने, जिसे वर्षों तक अनसुना किया गया। वे न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक विचारधारा थे।उनकी राजनीति, सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए थी।
उनका संघर्ष पहचान दिलाने का था, सम्मान दिलाने का था। उन्होंने जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर “समता और सामाजिक न्याय” का स्वप्न देखा और उसे जीवनभर जिया।जयंती समारोह को संबोधित करते प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी कुमार विवेक आनंद ने कहा रामविलास पासवान की विचारधारा को गांव-गांव पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचाने का काम करें। युवा लोजपा (रा) प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि रामविलास पासवान समाज के दलितों -शोषितों के आवाज थे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष केडी शर्मा, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुजा चौधरी,युवा के जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, लेबर सेल जिलाध्यक्ष पिन्टू पंडित,अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष रतन साह, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमाकांत कुमार, जिला सचिव फुलेश्वर रजक, नवहट्टा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक आनंद, महिषी प्रखंड अध्यक्ष सुशील पासवान, सत्तर कटैया प्रखंड अध्यक्ष कुमोद यादव, बनमा ईंटहरी प्रखंड अध्यक्ष भवेश यादव, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार, संजन देवी, गुलशन मिश्रा,छोटी पासवान, नीतीश पासवान, राजू कुमार, मदन कुमार, रोहित राम, मोहम्मद निषाद, राजकुमार यादव, संदीप कुमार, चंद्रदेव पासवान शामिल थे।